गढ़वा :
सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुस्पंजलि कर किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा की व्यक्ति की शिक्षा ही उसे भविष्य के लिए तैयार करती है। स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि हमें ऐसी शिक्षा चाहिए, जिससे चरित्र का गठन हो, मन का बल बढ़े, बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति स्वावलम्बी बने। शिक्षा मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है। इस मौके पर प्रो. उमेश सहाय ने कहा की यदि एकाग्रचित होकर किसी भी कार्य को किया जाय तो सफलता निश्चित है।
युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि 6 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रो. अरुण तिवारी, प्रो. केबी अंसारी, प्रो. चंद्र कुमार, प्रो. संजीव मिश्रा, ब्रजेश सिंह, उदित नारायण दुबे, चंद्रकांत सिंह, सचिन चौबे, मंजुल शुक्ला, शुभम तिवारी, एन एस एस के स्वयंसेवक सकेंद्र चौधरी, दीपिका कुमारी, अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, समेत अन्य उपस्थित थे।