गढ़वा :
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग झारखण्ड के निर्देश पर स्वच्छ्ता पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह (11जनवरी से 17जनवरी तक)मनाया जाना है.
इसी निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने सभी विद्यालयों को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रभात फेरी एवं नोडल शिक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता क्लास लेने का निर्देश दिया गया है. इसी निर्देश के तहत आज़ राजकीयकृत रामासाहु प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में नोडल शिक्षक सुशील कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान एवं शिक्षक सत्येन्द्र राम की उपस्थिति में विद्यालय के अध्ययनरत छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा से सबंधित कई नारों के साथ विद्यालय से मँझियाव मोड़ तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और अन्त में नोडल शिक्षक सुशील कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी विद्यालय के बच्चों को दी.
नोडल शिक्षक सुशील कुमार ने बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा हमें सड़क पर दुर्घटना से बचाने के लिए दिशानिर्देशों की ओर इशारा करती है. हर व्यक्ति विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों के बारे में पता होना चाहिए. कुछ आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों में सड़क के संकेतों का पालन करना, हेलमेट का एवं सीट बेल्ट को पहनना चाहिए. युवाओं एवं छात्रों के लिए आवश्यक यातायात नियम है कि वे रुकें, दोनों तरफ़ देखें, सोचें और बाद में जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करके सड़क पार करें. स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रोस्पेक्ट्स में सड़क सुरक्षा अभ्यास पाठ को जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि भारतीय परिवहन विभाग के एक सर्वे के अनुसार 45% पैदल चलने वाले व्यक्तियों की मौत सड़क पार करने के दौरान होती है. अन्त में श्री कुमार ने सभी बच्चों के माता पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा से सबंधित जानकारी अपने पाल्यों को जरूर दें.