गढ़वा : 34 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत एमजी बंशीधर प्राइवेट लिमिटेड पुर से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ राज महेश्वरम ने दीप जलाकर किया। मौके पर एसडीओ राज महेश्वरम ने कहा कि लोगों को रोड सेफ्टी के संबंधित जानकारी दिया गया उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए उसके संबंधित जानकारी दी गई है उन्होंने कहा कि रोज सड़क दुर्घटनाएं की संख्या बढ़ रही है उस पर रोकथाम लगाना काफी आवश्यक है और उसके लिए आज हर लोगों को आगे आकर एक साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार गौरव ने बताया कि आज लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि लगातार दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है इसमें विराम लगाना काफी आवश्यक है उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में जो सतर्कता बढ़ती जाती है उसे हम लोग काफी हद तक प्रयास करते हैं और हमेशा यह प्रयास रहता है कि किसी भी परिस्थिति में सड़क निर्माण के दौरान किसी तरह का अनुमिता ना हो जिसे की सड़क दुर्घटनाएं लेकिन आज असुरक्षित वाहन चालन के कारण लगातार दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है और उस पर रोकथाम लगाना काफी आवश्यक है आज नाबालिक छोटी बड़ी वाहन चला रहे हैं जिसका परिणाम है कि लोग असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं उसके लिए आज हर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन गई है पुलिस प्रशासन आम लोगों की भागीदारी काफी आवश्यक है सभी लोगों की भागीदारी के सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है इस अभियान में लोगों को आगे आने की जरूरत है उन्होंने कहा कि खजूरी से सड़क निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी निर्माण में किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती जाएगी केंद्रीय मंत्रीका भी निर्देश है सड़क निर्माण में किस तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए अगर सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता बरती गई तो संबंधित पदाधिकारियों को सख्त कार्रवाई की जाएगी निर्देश का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है और सड़क निर्माण में काफी गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है मौके पर वरीय सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह डिप्टी मैनेजर विनोद कुमार सिंह लेखापाल राकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।