whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219910
Loading...


बीईईओ के निर्देश के बावजूद नहीं दिया गया प्रभार

location_on मझिआंव access_time 10-Jan-23, 06:32 PM visibility 668
Share



बीईईओ के निर्देश के बावजूद  नहीं दिया गया प्रभार


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोनपुरवा के टोला झपही के प्रभारी हेड मास्टर एजाज अहमद के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के लिखित निर्देश के बावजूद भी 4 दिन बाद भी नहीं दिया प्रभार।जिसकी लिखित शिकायत बीआरसी कार्यालय में जो प्रभार लेने वाले थे शिक्षक दिल साद आलम ने दी है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि बीआरसी कार्यालय के ज्ञापांक 10 ,दिनांक 7/1/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता के द्वारा 7जनवरी को एजाज अहमद के द्वारा एमडीएम की राशि की हिसाब मांगने पर ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संयोजिका को अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके विरोध में लिखित आवेदन बीआरसी कार्यालय को ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी, जांच उपरांत बी ई ओ के द्वारा निर्देश दिया गया था कि हेड मास्टर का प्रभार दिलशाद अहमद को देकर अविलंब बीआरसी कार्यालय को सूचित करें, परंतु 4 दिन बीतने के बावजूद भी एजाज अहमद के द्वारा हेड मास्टर का प्रभार दिलशाद आलम को नहीं दी गई, जिससे विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों में काफी आक्रोश व्याप्त है, इधर 10 जनवरी को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई थी,जिसमें पंचायत के वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,संजोजिका, एवं सभी सदस्य भी बैठक में भाग लिए ,जिसमें उक्त सभी लोगों के द्वारा सर्व समिति से निर्णय लेते हुए कहां गया की एजाज अहमद के द्वारा प्रभार नहीं देने से उन सभी में भारी आक्रोश व्याप्त है।
अपना अपना हस्ताक्षर कर बीआरसी कार्यालय को सौंपकर अभिलंब प्रभार दिलाते हुए, उस तानाशाह शिक्षक के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है: मांग करने वालों में विप्रसअ सलीम सरोवर, संजोजिका नसीमा बीवी ,उपाध्यक्ष उर्मिला देवी ,वार्ड सदस्य संजय गुप्ता एवं स्कूल के सदस्य फैसल सिद्दीकी, शाहबाज खान ,मजूम खातून, जमीला बीवी, जरीना बीवी का नाम शामिल है। ताकि स्कूल में ढंग से पठन-पाठन एमडीएम चल सके। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने कहा कि निर्देश के बावजूद भी प्रभार नहीं देने वाले शिक्षक एजाज अहमद का मानदेय रोक दिया जाएगा, तथा अग्रेतर करवाई भी की जाएगी, बताते चलें एमडीएम की राशि हेड मास्टर के द्वारा घोटाला करने के मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार को स्कूल में ताला लगा दी थी,जिसमें पंचायत के मुखिया अख्तर खान भी शामिल थे, जो मामला थाना एवं बीआरसी कार्यालय तक दोनों पक्षों से पहुंचा था,जिसमें ग्रामीणों के द्वारा मास्टर एजाज अहमद पर पिछले वर्ष अगस्त माह में पूर्व संजोजिका का जाली हस्ताक्षर कर बैंक से ल ₹93900 निकासी का मामला आया था इसके बाद पुनः पूर्णावृत्ति करते हुए एमडीएम की निकाली गई राशि अध्यक्ष एवं संयोजिका से लेकर स्कूल का बकाया दुकान में देने के नाम पर ली गई राशि 18500 राशि एजाज के द्वारा नहीं दी जा रही थी, इस मामले को जांच करने पुलिस घटनास्थल पर भी गई थी, इस संबंध में एजाज अहमद का कहना है कि हमारे प्रति लोग साजिश रचकर हमें तंग तबाह कर रहे हैं,अभी वे प्रभार नहीं देंगे,इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play