गढ़वा :
गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर शहर के दानरो नदी पुल के समीप गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी सुनील राम पिता अजय राम मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रुप से घायल हो गया। वह शहर के टंडवा का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार सुनील राम साइकिल से गढ़वा शहर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। इस घटना में सुनील राम के कमर में गंभीर चोट लगी है।
गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव निवासी नंदू रजवार की पत्नी उषा कुमारी आग से झुलस गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उषा कुमारी ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया।
इससे उसके शरीर का कई हिस्सा झुलस गया।
गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरनानगर निवासी प्रेमचंद शर्मा पिता स्व.रामपृत शर्मा सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद शर्मा अपने निर्माणाधीन मकान में सेंटरिंग कार्य में लगा था। इस दौरान बांस की सीढ़ी से फिसल कर नीचे गिर गया। इस घटना में उसके शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट लगी है।
गढ़वा : कांडी-मझिआंव वाया बरडीहा रोड में कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर मनीष यादव पिता शिव यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। वह मझिअांव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मनीष यादव अपनी मोटरसाइकिल से कांडी से घर लौट रहा था। इस दौरान लमारी के समीप अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है।