बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-माँ नगीना शाही इंटर महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय के ट्रस्टी सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेन्द्र प्रताप देहाती के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया
शोकसभा में उपस्थित महाविद्यालय कर्मियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह महाविद्यालय के ट्रस्टी स्व0 लाल हेमेन्द्र प्रताप शाही के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.शोकसभा में उपस्थित कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया.शोकसभा में महाविद्यालय की प्राचार्या लवली आनन्द,प्रो0 बबिता,अनिता,पूजा,आशा,सबिता, प्रो0 महमूद आलम,प्रो0 भरदुल ठाकुर,अविनाश कुमार,अशोक कुमार,हेमवंती कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.