whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224767
Loading...


प्रकोष्ठ में मनरेगा अंतर्गत निबंधित श्रमिक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूकों को बीमा से आच्छादित कराने के कार्यक्रम पर हुई चर्चा

location_on भवनाथपुर access_time 10-Jan-23, 05:59 PM visibility 661
Share



प्रकोष्ठ में मनरेगा अंतर्गत निबंधित श्रमिक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूकों को  बीमा से आच्छादित कराने के कार्यक्रम पर हुई चर्चा


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मनरेगा अंतर्गत निबंधित श्रमिक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी लाभूकों को दो दिवसीय कैंप लगाकर बीमा से आच्छादित कराने से संबंधित बैठक संपन्न की गई। मनरेगा अंतर्गत निबंधित श्रमिक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी लाभुकों को पीएमएसबीवाई (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना), पीएमजेजेबीवाई (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं एपीवाई (अटल पेंशन योजना) में एनरोलमेंट तथा श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की "झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड "में मनरेगा श्रमिकों का निबंधन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त कार्यक्रम के लिए दिनांक 17 जनवरी 2023 एवं 18 जनवरी 2023 को दो दिवसीय कैंप लगाकर बीमा से आच्छादित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा निर्धारित तिथि को प्रखंड स्तरीय कैंप में पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति करते हुए लाभुकों का निबंधन कराने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित एलडीएम, आई०बी० लाल ने बताया कि डीएफएस (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेस) से प्राप्त सूचना के आधार पर अब तक (31 दिसंबर 2022 तक) CASA (करंट अकाउंट सेविंग अकाउंट) के कुल लक्ष्य 1716378 के विरुद्ध 1693352, पीएमजेजेबीवाई के कुल लक्ष्य 129262 के विरुद्ध 87968, पीएमएसबीवाई के कुल लक्ष्य 400843 के विरुद्ध 204704 एवं एपीवाई के कुल लक्ष्य 30176 के विरुद्ध 37142 की प्राप्ति हो चुकी है।
शेष लक्ष्य क्रमश: 23026, 41294, 196139 एवं 1034 की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें। अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा एवं श्रम अधीक्षक को संबंधित प्रखंड/पंचायत में बैंक से संबंधित सीएसपी को कैंप स्थल पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित फार्म एवं आवश्यक उपकरण लेकर उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से अपने अधीनस्थों को निर्देशित करने को कहा गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव निकिता बाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे एवं अन्य उपस्थित थें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play