बंशीधर नगर :
अनुमंडल दंडाधिकारी आलोक कुमार ने जमा दो उच्च विद्यालय परिसर के दुकानदारों को नोटिस देकर आगामी 12 जनवरी को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष एवं भूमि से संबंधित राजस्व कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
नोटिस में लिखा है कि जमा दो उच्च विद्यालय श्री बंशीधर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा दिए नोटिस के आलोक में राजस्व कागजात सहित पक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। आप सभी के द्वारा आवेदन देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक के ज्ञापांक 16 दिनांक 5 जनवरी 23 से जारी नोटिस के आलोक में सभी पक्षकारों का लेखात्मक साक्ष्यों अवलोकन कर सिमांकन की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक जमा दो उच्च विद्यालय को भी निर्धारित तिथि को विद्यालय की भूमि से संबंधित सभी राजस्व कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
:- इन्हें दिया गया नोटिस:- अपना पक्ष एवं भूमि से संबंधित राजस्व कागजात प्रस्तुत करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा सीताराम चौरसिया, मुखदेव सिंह, जगदीश प्रसाद, सरयू पांडेय, सुनील कुमार, डोमर प्रसाद, मुन्नीलाल, कैलाश नाथ, हरगोविंद, राजन लाल, सुधीर लाल, विष्णु प्रसाद चौबे, महेंद्र लाल अग्रवाल, मोतीलाल गुप्ता, मानिक हलुवाई, मनोहर ठाकुर, मानिकचंद दास, नंदलाल राम, रविंद्र कुमार, मुरारी ठाकुर, विनय राम, संजय प्रसाद, मुरली ठाकुर, चंद्रिका ठाकुर, रामसुंदर सिंह, बदरुद्दीन, दयाशंकर प्रसाद, खलील खान, अब्दुल्ला खलीफा, विनोद प्रसाद, कासिम अंसारी, कलामुद्दीन, रामस्वरूप सेठ, राजेश्वर सिंह, अनंत प्रताप देव, संजय प्रताप देव, बसीर अंसारी, प्रेमशंकर जायसवाल व रामशंकर प्रसाद जायसवाल को नोटिस दिया गया है।