बंशीधर नगर :
गढवा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सोमवार की देर रात बंशीधर नगर एनएच 75 पर खराब अवस्था में खड़ा अल्मुनियम लदा टेलर के पीछे से भसी लदे हाईवा ने जोरदार टक्कर मारा। हाईवा के टक्कर से हाईवा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद हाईवा चालक घायल हो गया। घायल चालक निजी चिकित्सालय में इलाज करा कर फरार हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की संध्या एनएच 75 पर उत्तर प्रदेश के रेणुकूट से अल्मुनियम लेकर कोलकाता जा रहा है टेलर के खराब होने से एनएच 75 के किनारे खड़ी थी। टेलर के चालक के अनुसार रात्रि 12:00 बजे भसी लदा हाईवा ने जोरदार धक्का मारा। टेलर चालक ने बताया कि धक्का लगने के बाद हाईवा चालक निकलकर भाग निकला।
टेलर चालक के अनुसार चालक को गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद अहले सुबह उक्त स्थल पर देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई ।