खरौंधी :
भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के खरौंधी प्रखंड के 48 सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन गुरुवार को BDO के निर्देशन में बीएलओ के द्वारा किया गया।
खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो के द्वारा बताया गया की खरौंधी प्रखंड के 48 मतदान केंद्रों पर नए मतदाता सूची का प्रकाशन बीएलओ के द्वारा मतदाताओं के उपस्थिति में किया गया। यदि इस मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम, पता फोटोग्राफ आदि गलत है,तो वह इसकी सूचना अभिलंब अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को देकर अपना नाम पता एवं फोटोग्राफ का सुधार करवा सकते है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उमेश कुमार ने बतया की मतदाता वोटर हेल्पलाइन एवं एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने त्रुटियों का सुधार स्वयं कर सकते हैं ।
जो भी योग्य व्यक्ति हैं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने हेतु अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करा सकते है।