मझिआंव :
प्रखंड सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता के नेतृत्व में मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी 10+ 2 उच्च विद्यालय, अपग्रेड हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, मिडिल स्कूलों के हेड मास्टरों के साथ दो बैच मे गुरु- गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बी ई ई ओ विद्यासागर मेहता ने निर्देश देते हुए कहा कि वर्ग 3 से लेकर 12वीं तक के जिन छात्र-छात्राओं का पोशाक की राशि उनके खाते या उनके माता पिता के ज्वाइंट खाते में अभी तक राशि नहीं भेजी गई है, अविलंब उनके खाते में राशि भेजने का निर्देश दिया गया, तथा स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने, एमडीएम में मीनू के अनुसार एमडीएम भोजन बच्चों को देने, एवं स्कूल में ठीक ढंग से छात्रों को पठन-पाठन का कार्य कराने सहित अन्य निर्देश दिया गया, इस मौके पर डीपीओ विभा रानी कुजुर, एकाउंटेंट राकेश रोशन, हेड मास्टर विजय कुमार सिंह, अनीस अहमद खान, अंजनी सिंह, गौहर अली,अंबिका राम, अवधेश कुमार रवि, समिता कुमारी, सुधा कुमारी, सरोज कुमारी,चंदा कुमारी, पूनम शर्मा, नीरज तिवारी, जितेंद्र राम, बिंदु राम, गौहर अली खान, कृष्णा राम, रमेश राम, धर्मेंद्र राम, अनेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, छविलाल सिंह, सहित काफी संख्या में दोनों प्रखंड के हेड मास्टर उपस्थित थे।