बंशीधर नगर :
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम के अनुरोध पर एसडीओ आलोक कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के द्वारा गुरुवार को कोलझिकी पंचायत सचिवालय स्थित मुखिया कक्ष का ताला तोड़ा गया।
बताते चलें कि गत वर्ष 26 नवंबर को पंचायत के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर मुखिया को निलंबित कर मुखिया का प्रभार उप मुखिया सुनीता देवी को हस्तगत करा दिया गया है। पर मुखिया कक्ष में ताला बंद था, जिसका कुंजी पूर्व मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता के पास ही है। कुंजी नहीं रहने के कारण बतौर दंडाधिकारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के द्वारा पुलिस बल के साथ मुखिया कक्ष का ताला तोड़ा गया।
साथ ही मुखिया कक्ष के सामग्रियों की सूची तैयार कर संबंधित पंचायत सचिव को सुपुर्द किया गया।