गढ़वा :
गढ़वा बढ़ती ठंड को देखते हुए समाजसेवी दौलत सोनी ने बुधवार की रात को शहर के चौक चौराहे सहित सदर अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल जैकेट और टोपी का वितरण किया।
मौके पर समाजसेवी दौलत सोनी ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल जैकेट और टोपी का वितरण किया गया है उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ गया है ऐसे में सड़क पर रात गुजारने वालों को कंबल और जैकेट की काफी जरूरत रहती है ऐसे लोगों को ठंड से बचाना हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है और उसी जिम्मेवारी को हम बखूबी निभा रहे हैं और आगे भी गरीबों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहेंगे मौके पर राज सिंह विवेक कुमार संजय कुमार रविंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित है।