मझिआंव :
डीआरडीए के निदेशक दिनेश सूरेन ने प्रखंड सभागार में बीडियो, पंचायत के सभी पंचायत सचिव स्वयं सेवकों एवं प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दी,
जिसमें मुख्य रुप से उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हर हाल में यह कार्य धरातल पर उतारना चाहिए ,वही स्वयं सेवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास कार्य योजना में गड़बड़ी हुई तो लाभुक , स्वयंसेवक पंचायत सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, खासकर जियो टैग के समय जिन लाभुकों का कार्यस्थल पर कायॅ जारी है उसी का ही फोटो लेकर जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया गया, अन्यथा जाली जीओ टैग करते पकड़े जाने पर स्वयं सेवकों को कायॅ मुक्त
करते हुए स्वयं सेवकों एवं लाभुक दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, इस दौरान बीडियो नितेश भास्कर ने कहा कि जिस तरह बोदरा पंचायत के स्वयंसेवक अमित दुबे चार प्रधानमंत्री आवास योजना में बिना बनाते ही लगभग पांच लाख रुपए की निकासी कर लिया गया, और एक भी आवास पूर्ण नहीं किया गया, जिसमें जाली कार्य करते हुए 4 प्रधानमंत्री आवास योजना का बिना घर बनाए ही गलत ढंग से जियो टैग कर सरकारी पैसा का दुरुपयोग करते हुए पैसा का घोटाला कर लिया गया, जांचो उपरांत दोषी पाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसी तरह अन्य स्वयं सेवकों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिला से आए ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि जो स्वयं सेवक प्रधानमंत्री आवास योजना का स- समय कार्य पूर्ण करते हुए प्रखंड कार्यालय को रिपोर्ट देगा उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा ,तथा उसका मिलने वाला प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकता किसी तरह से लाभुक द्वारा प्रधानमंत्री आवास के मिले किस्त की राशि से आवास पूर्ण करायें, अन्यथा कारवाई कर दी जाएगी दुरुपयोग करते पाए जाने के बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश पंचायत सचिव को दी।