बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय भोजपुर द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन में गुरुवार को रसोइया का प्रतियोगिता आयोजित किया गया.
विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय के एक -एक रसोइया प्रतियोगिता में शामिल हुये तथा प्रतियोगिता स्थल पर मेनू के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये.कार्यक्रम का संचालन कर रहे सीआरपी शक्तिदास सिन्हा ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की जानकारी देते हुये कहा कि इस तरह की आयोजित प्रतियोगिता से रसोइयों की कला में निखार आता है.पंचायत के मुखिया फिरदोस अंसारी ने कहा कि सभी रसोइयों द्वारा स्वादिष्ट भोजन बनाया गया है.उन्होंने कहा कि इसी तरह विद्यालय में भोजन बनाकर बच्चों को खिलावें.निर्णायक मंडल में मुखिया फिरदोस अंसारी,शिक्षक अशोक सिंह,सुनील कुमार,बिरेन्द्र तिर्की,प्रदीप कुमार,वार्ड सदस्य रोयावत अंसारी ,अध्यक्ष मुनीर अंसारी शामिल थे.निर्णायक मंडल द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन के रसोइया कौशिला बीबी को प्रथम व उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलकर के रसोइया जायती देवी को द्वितीय घोषित किया गया.विजेता रसोइया को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.मौके पर शिक्षक मिथलेश पटेल,दिलीप कुमार,राकेश वर्मा,सुनीता कुमारी,अजित तिवारी, प्रवीण शुक्ल,मजीद अंसारी,सुषमा कुमारी,बाल संसद के सभी सदस्य उपस्थित थे.