whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264240
Loading...


सीनियर वर्ग के मैच में आर के पब्लिक स्कूल नगर उंटारी ने केंद्रीय विद्यालय को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 05-Jan-23, 04:18 PM visibility 687
Share



 सीनियर वर्ग के मैच में आर के पब्लिक स्कूल नगर उंटारी ने केंद्रीय विद्यालय को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 14 में दिन सीनियर वर्ग के मैच में आर के पब्लिक स्कूल नगर उंटारी ने केंद्रीय विद्यालय को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीं दूसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने डीएवी मॉडल को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच से पूर्व बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर खेल की शुरुआत की। पहले मैच में आर के पब्लिक स्कूल बंशीधर नगर की टीम ने टॉस जीतकर केंद्रीय विद्यालय को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय विद्यालय के बल्लेबाज सुधांशु ने 34 और आर्यन ने 29 रनों का योगदान दिया शेष बल्लेबाज आर के पब्लिक स्कूल बंशीधर के गेंदबाज युवराज के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 105 रनों पर है सिमट गए आर के पब्लिक स्कूल बंशीधर की ओर से युवराज ने दो ओवर में 3 रन देकर हैट्रिक विकेट के साथ चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जवाबी पारी खेलने उतरी आर के पब्लिक स्कूल बंसीधर के बल्लेबाज प्रियांशु के 23 और शुभम के नाबाद 21 रनों के सहयोग से 10 ओवर में ही एक 3 विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। दूसरे मैच में डीएवी मॉडल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रविकांत के अर्धशतक 50 रनों के सहयोग से 138 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्राइट फ्यूचर की ओर से हेमंत ने 2 विकेट झटके।139 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी ब्राइट फ्यूचर की टीम ने बलजीत के नाबाद 32 और फरहान के नवाद एक 30 रनों के सहयोग से 3 विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। डीएवी मॉडल की ओर से नीतीश ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के दौरान प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी का खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर केक कटवा कर उनका जन्मदिन मनाया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर के पब्लिक स्कूल बंशीधर नगर के युवराज को और स्कूल ब्राइट फ्यूचर के बलजीत को बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार ने प्रदान किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी,अशोक विश्वकर्मा सचिव आनंद सिन्हा ,प्रिंस सोनी, आशुतोष रंजन, प्रवीण मिश्रा, रजनीश कुमार, अमित उपाध्याय, अभिमन्यु पाठक, अभिषेक द्विवेदी नवनीत दुबे विकास कुमार मनीष पाठक मनोज तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। अंपायर की भूमिका मनीष उपाध्याय, शुभम कुमार, मनीष पाठक और प्रिंस खान ने निभाई। जबकि कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी ने निभाया। -------- खेल हमें सकारात्मक रहते हुए समस्याओं से निबटने का गुर सिखाता है: राहुल बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें सकारात्मक रहते हुए कई प्रकार की समस्याओं और संकटों ने निपटने का गुर सिखाते हैं।
खेलों के माध्यम से टीम भावना का जो गुण विकसित होता है उससे व्यक्ति कभी विषाद को उपलब्ध नहीं होता। उन्होंने ने कहा कि खेलकूद में कभी किसी की हार नहीं होती, अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की हमेशा जीत होती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने वाले युवा को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। समय के साथ धारणा बदल रही है, आज न केवल शिक्षा बल्कि खेलकूद में भी युवा अपना शानदार कॅरिअर बना सकते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play