गढ़वा :
गढ़वा 80 गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर डंडा प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनेश्वर रजक के द्वारा बताया गया की आज सभी मतदान केंद्रों पर नए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।
यदि इस मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम, पता फोटोग्राफ यदि गलत है तो वह इसकी सूचना अभिलंब अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को देकर अपना नाम पता एवं फोटोग्राफ का सुधार करवा ले। इस मौके पर राकेश कुमार पाठक निर्वाचन शाखा के द्वारा बताया गया कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन एवं एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने त्रुटियों का सुधार स्वयं कर सकते हैं । इनके द्वारा बतलाया गया कि जो भी योग्य व्यक्ति हैं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने हेतु अपने बीएलओ से संपर्क करें।
इस मौके पर गढ़वा प्रखंड के उप प्रमुख फैजुल अंसारी के द्वारा बतलाया गया जिन भी मतदाताओं का नाम या कोई भी त्रुटि वोटर लिस्ट में हो सुधार हेतु बीएलओ या अपने जनप्रतिनिधि से मिलकर सुधार करवा ले। इस मौके पर आशीष सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, मृत्युंजय पाठक, संजय कुमार यादव, नीरज श्रीधर, मनोज कुमार बीएलओ एवं बंधु राम वार्ड प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।