बंशीधर नगर :
राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर बुधवार की रात करीब 8 उसका कला में बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार घायल है।
जानकारी के अनुसार पाल्हे कला गांव निवासी रामदास राम का 26 वर्षीय पुत्र धर्मराज कुमार बाइक से श्री बंशीधर नगर बाजार से घर जा रहा था। वहीं पाल्हे कला गांव का ही छोटन ठाकुर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में धर्मराज बाइक के साथ छोटन की साइकिल में पीछे से टकरा गया। बाइक व साइकिल में टक्कर के बाद बाइक सवार धर्मराज पक्की सड़क पर व साइकिल सवार छोटन सड़क की पटरी पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल धर्मराज कुमार को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा घायल धर्मराज को इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। रिम्स रांची जाने के क्रम में धर्मराज की मौत रास्ते में ही हो गई। रिम्स में चिकित्सक ने धर्मराज को मृत घोषित कर दिया। छोटन ठाकुर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। छोटन की हालत ठीक है। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।