बंशीधर नगर :
राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गाव में बुधवार को टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार मनोज राम घायल हो गया।
मनोज राम पाल्हे कला गांव निवासी शिव राम का पुत्र है। तत्काल घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मनोज को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। मनोज गंभीर रूप से घायल है।