बंशीधर नगर :
आवंटित दुकानदारों के द्वारा दूसरे को दुकान दे दिया गया है। दुकान का गंदगी व गंदा पानी हमेशा विद्यालय परिसर में आते रहता है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर हमेशा सड़क जाम रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
चाहरदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय अवधि के पहले व बाद में अवांछित तत्व परिसर में घुसते हैं, इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में 1272 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनकी सुरक्षा के लिए चारदवारी आवश्यक है। बगैर चारदीवारी का बोर्ड व अन्य प्रतियोगी परीक्षा कदाचार मुक्त लेना चुनौतीपूर्ण है। चाहरदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय से कंप्यूटर, पंखा, दरवाजा, खिड़की, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत वायर आदि की चोरी हो गई है।
मौके पर समिति उपाध्यक्ष सह एसडीओ आलोक कुमार, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ सहित समिति के सभी सदस्य व विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित थे।