गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी जैनुल अंसारी का पुत्र इरफान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि इरफान पर गांव के ही एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था उसके आलोक में आज इरफान को जेल भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि इरफान का शादी 5 वर्ष पहले ही हो गया था और उसके दो बच्चे भी हैं
गढ़वा गढ़वा पुलिस ने चांद कुरैशी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट निकला था। इसके बाद पुलिस ने कुर्की करने सोनपुरवा स्थित उसके घर पर गया था।
इस दौरान पुलिस ने उसको उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।