भवनाथपुर :
विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए बीआरसी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का सामूहिक राजकीय बुनियादी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय अविष्कार एवं नावचार के अंतर्गत कक्षा 6से 8 एवं कक्षा 9से 12 के छात्र / छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक टीम के सीआरपी प्रभात मिश्रा,अशोक पाल, पांडे ओम प्रकाश शर्मा, सुशील कुमार चौबे, सहायक अध्यापक मोहम्मद खुश्दिल अंसारी, सहायक शिक्षक सुजीत कुमार, उमेश कुमार यादव ने छात्र छात्राओं द्वारा तैयार माडलों का अवलोकन किया। छात्राओं ने माडल से जुड़े हर पहलु की बारीकी से जानकारी दी। प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा के कक्षा सात के आर्यन कुमार प्रथम स्थान मिला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह द्वितीय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनसानी तृतीय स्थान पाया।
कक्षा 9 से 12 में टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के कक्षा 9 के रोहित कुमार प्रथम स्थान, के जी बी भी भवनाथपुर द्वितीय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर तृतीय स्थान पाया। शिक्षा विभाग के बीपीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाते हैं।