बिशुनपुरा सारो गाँव निवासी पचु सिंह की 48 वर्षीय पत्नी उमापति देवी की मौत बुधवार सुबह आठ बजे के करीब दिल का दौरा पड़ने से हो गई। परिजनों के अनुसार मृतका अपने खेत मे पानी देखने गई थी। कुछ देर बीतने के बाद खोजने के क्रम में खेत के आरी पर मृत पड़ी मिली।
जिससे अनुमान लगाया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई होगी।
केरवा नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर रामनाथ पाल, ज्ञासुदीन अंसारी, रामाश्रय यादव, मनोहर सिंह, अजय पाल,अमरजीत सिंह, कमलदेव सिंह,संजय सिंह, बसलेश्वर सिंह, लालू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।