बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के सभी मतदान केन्द्रों पर 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि बीएलओ पर्यवेक्षक के माध्यम से सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ को मतदाता सूची उपलब्ध करा दिया गया है.मतदाता अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते है.