बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-संकुल संसाधन केन्द्र उच्च विद्यालय चितविश्राम में बुधवार को सीआरसी स्तरीय सभी विद्यालयों के एक- एक रसोईया का प्रतियोगिता कराया गया. प्रतियोगिता में सभी रसोईया के द्वारा मेनू के अनुसार स्वादिष्ट भोजन बनाया गया.
सभी रसोईया ने मेहनत व लगन से भोजन तैयार किया. रसोईया के चयन के लिए कमिटी गठित कर चयन किया गया. कमिटी में शिक्षक राजनाथ राम, अखिलेश प्रसाद अखौरी प्रवीण सिन्हा, सुग्रीव राम ,सुभाष राम शामिल थे. सभी रसोईया द्वारा बच्चों को अपना अपना बनाया हुआ भोजन खिलाया गया. सभी बच्चों ने कहा कि सभी रसोईया के द्वारा बनाया गया भोजन स्वादिष्ट है.कमिटी के सदस्यों ने भी सभी रसोईया द्वारा बनाएं गए भोजन को चखा. कमिटी के सभी सदस्यों ने कहा कि सभी रसोईया के द्वारा बनाएं गए भोजन बहुत ही स्वादिष्ट है. बनाये गये भोजन की सुरक्षा व सफाई का पालन किया गया है. कमिटी में उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि सभी रसोइयों में विजेता व उप विजेता का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाय. विजेता के लिए मध्य विद्यालय मंगरदह से विन्दा देवी व उपविजेता के लिए मध्य विद्यालय बरडीहा के निर्मला देवी का चयन किया गया. विजेता व उपविजेता रसोईया को सीआरपी संजय कुमार सिंह, शिक्षक अखिलेश प्रसाद, राजनाथ राम के द्वारा संयुक्त रूप मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. सीआरपी द्वारा बताया गया कि विभाग के आदेश के तहत आप दोनों को पुरस्कार राशि देकर भी सम्मानित किया जाएगा.कार्यक्रम सीआरपी संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक द्वारिका नाथ पांडेय, कमलेश पांडेय ,नरेंद्र श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न कराया गया.मौके पर सीआरसी के आये हुए रसोईया ,शिक्षक नरेश राम, प्रियंका पांडेय, पूनम पांडेय, संजय कुमार ,संजय कुमार शुक्ल सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे.