गढ़वा :
गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 13 में दिन सीनियर वर्ग के पहले मैच में आर के पब्लिक स्कूल ने संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला को 85 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता से पूर्व सदर एसडीओ सह गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज महेश्वरम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल का सीनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की टीम ने टॉस जीतकर आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आर के पब्लिक स्कूल के सलामी बल्लेबाज सच्चिदानंद और अजीत ने टीम को ठोस शुरुआत दी दोनों ने पहले विकेट के सरदारी में 88 रन बनाएं।
आर के पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की ओर से फैजान ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल के सलामी बल्लेबाज शाहिद और साहिल ने टीम को ठोस शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी निभाई परंतु आर के पब्लिक स्कूल के सच्चिदानंद के घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 86 रनों पर ही सिमट गई। आर के पब्लिक स्कूल की ओर से सच्चितानंद ने सात रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के खिलाड़ी सच्चिदानंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतियोगिता के पदाधिकारी नवनीत शुक्ला ने प्रदान किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा, दीपक, पर्यवेक्षक नवनीत शुक्ला, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, आशीष उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, प्रवीण मिश्रा, सुमित मिश्रा, अमित उपाध्याय, नवनीत उपाध्याय, सूर्या सहित कई लोग शामिल थे। अंपायर की भूमिका सिकंदर प्रजापति और मनीष पाठक ने निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका विशाल और कमेंटेटर की भूमिका प्रिंस खान ने निभाया।
-----
गढ़वा खेल में आगे बढ़ रहा है: एसडीओ
गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ सह गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज महेश्वरम ने कहा कि गढ़वा जिला खेल में आगे बढ़ रहा है। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से स्कूल स्तर पर 21 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है।
आप सभी छात्र हैं अभी से ही सभी लोग अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसमें कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें, खेल को भी कैरियर के रूप में अपना सकते हैं आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सीधी नियुक्ति मिल रही है। देश मे आईपीएल प्रतियोगिता शुरू होने के बाद काफी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल रहा है और अपने प्रदर्शन से वे लोग भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं आप लोग भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करें और राज्य की टीम में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करें।