मेराल :
मेराल निवासी पत्रकार विकास कुमार के पिता सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी मुखलाल राम 74 वर्ष सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।
उनका अंतिम संस्कार स्थानीय सरस्वती नदी शमशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र विनोद कुमार राम ने दी। घाट पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुखलाल राम पिछले 1 माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया तथा सांत्वना दी साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्र, बलराम शर्मा, भारत भूषण तिवारी, विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, युवा समाजसेवी डॉ लालमोहन आदि शामिल थे।