बंशीधर नगर :
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,नगर प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर में मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम तथा विधायक भानुप्रताप शाही के अथक प्रयास से बंशीधर महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति मिली है.
यह जिलावासियों के लिये नव वर्ष का सबसे बड़ा उपहार है.नेताओ ने कहा कि कोरोना काल मे बंशीधर महोत्सव नही हो पाया था,जिससे यहां के लोगों में मायूसी थी.स्वीकृति मिलने के बाद एक बार फिर से महोत्सव आयोजित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.नेताओ ने कहा कि महोत्सव फरवरी या मार्च में होने की संभावना है.नेताओ ने कहा कि बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिल चुका है.अलौकिक,अद्वितीय 32 मन शुद्व सोने की भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा बंशीधर मंदिर में स्थापित है. यहां कृष्ण भक्त देश ही नही बल्कि विदेशों से भी आते हैं. नेताओ ने कहा कि हमारी सरकार मंदिर को पर्यटन पटल पर स्थापित करने को लेकर कार्य कर रही है.सांसद बीड़ी राम ने लोकसभा में मंदिर को श्री कृष्ण सर्किट से जोड़ने की मांग कई बार कर चुके हैं. नेताओ ने विशुनपुरा में मनोज गुप्ता द्वारा बनाये गये चाहरदीवारी को गिराये जाने की घटना की कड़ी निंदा किया है.नेताओ ने कहा कि कुछ सामंतवादी विचारधारा के लोगो द्वारा चाहरदीवारी गिराया गया है.नेताओ ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग किया है.प्रेसवार्ता में संजय कसेरा,विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोबराती खां, राम लखन गुप्ता,संजय कुमार चौबे,प्रो0 महमूद आलम,अविनाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.