गढ़वा :
गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 11वे दिन बीएनटी संत मैरी की टीम आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बीएनटी संत मैरी की टीम टॉस जीतकर आर के पब्लिक स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आर के पब्लिक स्कूल की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसके सलामी बल्लेबाज बिना रन बनाए बल्लेबाज पवेलियन लौट गए उसके बाद आर के पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज दबाब में खेलते नजर आए और पूरी टीम 11 ओवर में ही 43 रनों पर सिमट गई टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। 44 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम कुणाल प्रकाश के नवाद 23 रनों के सहयोग से तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में बीएनटी संत मैरी की टीम का मुकाबला एनटीसीए से होगा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनटी संत मैरी के अजीत पासवान को प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी सदस्य पंकज सोनी अमित उपाध्याय और मनीष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मौके पर सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रवीण मिश्रा ,मनीष पाठक ,सुमित मिश्रा, नवनीत दुबे, आलोक कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश, अर्णव आनंद ,निपुण, राजीव रंजन सिंहा, पंकज सोनी उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका सुमित मिश्रा, मनीष पाठक ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में विशाल कुमार और कमेंटेटर की भूमिका प्रिंस खान ने निभाई।