मेराल :
प्रथम महिला शिक्षिका और महिला मुक्ति आंदोलन के प्रणेता सावित्रीबाई फुले का 192 वीं जयंती समारोह का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतहरिया मेराल में किया गया।इस अवसर पर सावित्री बाई की तस्वीर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल, अतेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रोशन कुमार देव सहित विद्यालय की छात्र-छात्रा बसंत कुमार राम, चंदन कुमार, राजहंस गुप्ता, पिंकी कुमारी ,काजल कुमारी ,साक्षी कुमारी ,कल्पना कुमारी, चंचला कुमारी, आदित्य कुमार, अंकित कुमार भारती, बिमलेश राम , अभिमन्यु कुमार गुप्ता बैजन्ती कुमारी, अंशु भारती, आशा कुमारी, रिंकी कुमारी सुरज कुमार भारती, सुमित कुमार गुप्ता सहित पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर आठवीं वर्ग के छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा निर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत जारी की गई ₹5000 राशि का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था उनकी शादी महात्मा ज्योतिबा राव फुले के साथ महज 9 वर्ष की अवस्था में 1840 में हो गई दोनों दंपति ने मिलकर 1848 में पुणे में पहला बालिका स्कूल की स्थापना किया
यह स्कूल मात्र 9 बच्चों से शुरू किया गया बालिका विद्यालय के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा राहा था वैसी परिस्थिति में एक मुस्लिम दंपत्ति उस्मान शेख एवं फातिमा बीवी ने बालिका स्कूल के लिए अपना घर दिया था जहां बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल की शुरुआत हुई शुरुआती दौर में सावित्रीबाई फुले को काफी अपमानित होना पड़ा काफी जुल्म ज्यादती का शिकार होना पड़ा उस विषम परिस्थिति में भी अपना कर्तव्य पर अडिग होकर इस देश में बालिका शिक्षा की नींव रखा गया वर्तमान में झारखंड सरकार ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सहयोग के रूप में सावित्रीबाई फुले बालिका किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है जिसे आठवीं कक्षा के ऊपर पढ़ने वाली सभी बालिकाएं लाभ ले रही है।
वही विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल ,अतेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं रौशन कुमार देव ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों से प्रेरणा लेकर बच्चों को मेहनत करने की अपील किया।