भवनाथपुर :
रविवार को दो अलग अलग बाइक दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पहली घटना छहमईलवा के समीप रविवार की सात बजे रात्रि को बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार मकरी के पड़वाचट्टान निवासी रहीस अंसारी पिता हजरत अंसारी और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये।
जबकि अन्य दूसरा साथी घायलावस्था में भयवश अस्पताल में आने के बजाए कहीं अन्यत्र जगह चला गया। घायलावस्था में परिजनों ने ईलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा के द्वारा इलाज किया गया।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया नए साल के उमंग में एक अन्य साथी के संग बाईक से घुम रहे थे कि छहमईलवा के समीप बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना में जहां रहीस अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि इनके साथ चोटिल हुए अन्य एक साथी अस्पताल में आने के बजाए भयवश कहीं अन्यत्र जगह फरार हो गया।
दूसरी घटना चपरी गांव में रविवार की देर शाम में गाय से बाईक के टकरा जाने से बाईक चालक उसी गांव के फूलचंद राम घायल हो गए । घायलावस्था में परिजनों ने इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा के द्वारा इलाज किया गया।
बताते चलें कि बाईक से घर लौट रहे थे,तभी घर से कुछ दूरी पर अचानक से सड़क पर गाय दौड़ गई,जिससे बाईक की टक्कर हो गई।