भवनाथपुर :
प्रखंड के अंतर्गत पंडरिया पँचायत के जोती महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर के द्वारा सरकार के द्वारा मिलने वाला फ्री गरीबो का अनाज तीन माह का गायब करने को लेकर लाभुकों ने जमकर किया हंगामा ।
बीडीओ सह एमओ जयपाल महतो को दूरभाष पर सूचना मिलने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार गुप्ता से जांच करवाया जहां जांच में कई गम्भीर आरोप डीलर पर लाभुकों ने लगाया ।लाभुक रामभजन साह, का चार माह से अनाज फ्री का नही मिला ,संगीता देवी ,दुर्गा देवी सरिता देवी ,बसंती देवी ,कमोदा देवी ,सरिता देवी ,सुखाड़ि पासवान ,सोनी कुमारी ,दोलतिया देवी ,फुलमतिया देवी ,सुनैना देवी मुखलाल साह ,विद्यावती देवी ,राजमतिया देवी ,रुक्मणि देवी ,श्रुति कुंवर ,कौशल्या कुंवर ,देवन्ति देवी ,मंजू देवी ,मीना देवी ,रामवधेस भुइँया ,श्री कांत सिंह ,सहित सैकड़ो लाभुकों ने बताया कि उक्त डीलर से हम लोग अजीज आ चुके है ।
अब तक लाभुकों के शिकायत पर आधा दर्जन बार इनके विरुद्ध करवाई की जा चुकी है जबकि छह माह पूर्व इसके विरुद्ध भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी ।परन्तु सम्बंधित विभाग के मिलीभगत से दुबारा इन्हें डीलर बना दिया जा रहा है ।जोती महिला समुह का संचालन विफनी देवी के नाम है परन्तु इनके पति हिरदया पासवान दुकान संचालित करते है ।लाभुकों के साथ शराब पीकर बदसलूकी व गाली गलौज भी करते है ।समय पर पर्ची कभी नही दिया जाता ।दुकान साम को चार बजे मनमाफिक खुलने से सभी लाभुक अनाज नही ले पाते है ।लाभुकों का आरोप है कि कुछ लोंगो को बीते सितंबर व अक्टूबर से फ्री का अनाज नही मिला है सभी अनाज का डीलर के द्वारा कालाबजारी कर दी गई है ।बताते चले कि डीलर के पास कुल एक सौ बीस लाभुकों के बीच बीस किंवटल अनाज का उठाव होता है ।
और लगातार सितंबर माह से अनाज का उठाव होने के बाउजूद लाभुक अनाज नही मिलने से काफी आक्रोशित है ।मौके पर जांच करने पहुंचे कम्प्यूट ऑपरेटर आलोक कुमार ने सभी लाभुकों का लिखित बयान दर्ज कर एमओ को सौंपने की बात कही ।इस मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चन्दन ठाकुर व सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे ।