भवनाथपुर :
भवन प्रमंडल के द्वारा बन रहा अनाज गोदाम सम्बंधित विभाग व संवेदक के मिलीभगत से जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिकायत को भी दरकिनार कर बनाया जा रहा है।
बताते चले कि भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में एक करोड़ बीस लाख की लागत से एक हजार एमटी का अनाज गोदाम निर्माण कराया जा रहा है जिसमे संवेदक के द्वारा पीलिंथ में ही घठिया ईंट व रेत बालू मिलने के साथ साथ कई अनियमतायें दैनिक जागर में बीते छह दिसंबर की खबर प्रकाशित होने के बाद भवनाथपुर प्रमुख शोभा देवी व जिला परिषद कुमारी रजनी शर्मा ने स्थल पर जांच किया जहां उक्त लोंगो के द्वारा भी संवेदक के द्वारा घठिया इंट व रेत बालू मिलने पर गढ़वा भवन प्रमंडल के अधिकारियों व डीडीसी गढ़वा से शिकायत करने की बात की गई थी ।
जिस पर कोई करवाई नही होने से उक्त जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश है ।वन्ही बीते बाइस दिसम्बर को भवनाथपुर जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष सह बीडीसी चन्दन ठाकुर ने भी सूचना मिलने पर स्थल का मुआयना करते हुए घठिया इंट लगाने व बालू पर सम्बंधित विभाग से इसकी शिकआयत करते हुए जांच की मांग किया था ।परन्तु निर्माण कार्य मे विभाग के द्वारा आज तक कोई करवाई नही की गई उल्टे संवेदक आनन फानन में कार्य चालू रखा जो अभी वर्तमान में चार फीट पीलिंथ से दीवार जोड़ने का कार्य प्रारंभ है इससे प्रतीत होता है की सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की भी कहीं न् कहीं मिलीभगत है ।इस बावत जेई डी मंडल से पूछे जाने पर बताया कि सभी कार्य का देख रेख किया जा रहा है घठिया ईंट मिलने के शिकायत पर ईंट दूसरा लगाया गया है सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहा है ।
जबकि जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि सम्बंधित विभाग व संवेदक के विरुद्ध गढ़वा डीसी से मिलकर शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग करेंगे ।