whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157735 readers visited
Loading...

Advertisement

चलती मालगाड़ी के आगे तीन बच्चों के साथ कूदी महिला, दो की मौत दो बच्चे भी हैं घायल

location_on रेहला access_time 12-Aug-20, 05:35 PM visibility 701
Share



												चलती मालगाड़ी के आगे तीन बच्चों के साथ कूदी महिला, दो की मौत दो बच्चे भी हैं घायल
घटनास्थल पर मौजूद लोग


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



रेहला (विश्रामपुर) : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के सगौना गांव में बुधवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ चलती मालगाड़ी के आगे कूद गई। घटना में महिला और उसके एक सात साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूधमुहा बच्चा व पांच साल की लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था और मंगलवार की रात भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सारे बच्चों के साथ आत्महत्या की योजना बनाई। महिला की पहचान सगौना गांव निवासी नागेंद्र राम की पत्नी प्रियंका देवी (30) के रूप में की गई। नागेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से नजायज रिश्ता है।
Advertisement
इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। गांव में कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी। सुलह होता और फिर दोनों में विवाद शुरू हो जाता। मंगलवार की रात भी नागेंद्र और प्रियंका देवी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बुधवार सुबह होते ही प्रियंका अपने डेढ़ साल के दूधमुहे बेटे, सात साल का पुत्र आकाश व पांच साल की बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर निकल गई। घर में इसकी किसी को कुछ भनक भी नहीं लगी। महिला तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर आने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी। जैसे ही मालगाड़ी आई तीनों बच्चों को लेकर प्रियंका ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में मौके पर ही प्रियंका देवी और आकाश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play