खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत के चौरिया चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के टिम के द्वारा सोमवार को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा प्रखंड के हर गांव- टोले में तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को तंबाकू से होने वाले विमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है। वही तंबाकू का सेवन करने से सबसे अधिक केंसर की विमारी होती है जिससे आपके परिवार में विपति उतपन्न हो सकता है। ऐसे में हम सभी को शरीर के अंदर होने वाले विमारी वाले तंबाकू का सेवन से बचे।
कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र चौरिया का ANM संगिता कूजूर ने तंबाकू से होने वाली हनिकारक रोगो के बारे में युवाओं को बतया।
मौके पर ANM संगिता कुजूर ,सहिया पुनम देवी, वार्ड सदस्य कबिता देवी, मुखिया प्रमोद राम, मनोज चौधरी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।