मझिआंव :
बरडीहा प्रखंड के कोलुहवा गांव मे शिव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है,जिसका कुछ भाग अधूरा कार्य है उसे पुरा किया जाएगा।
उक्त बातें भाजपा कार्यसमिति सदस्य युवा नेता डा:ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे,सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य जो अधुरा है उसे पूरा किया जाएगा,जिसमें विधायक मद से लगभग एक लाख रुपए का सहयोग किया जाएगा,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बिचौलियों के द्वारा रोड के घाटे में मिट्टी मोरम डालकर अपना पिठ स्वयं थपथपाते हैं, वैसे बिचौलियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, साथ में मंदिर के कमेटियों के सदस्यों को आभार व्यक्त करते बधाई भी देते हुए ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि मंदिर निर्माण कराना पुण्य का काम है ,इसमें जितना सहयोग बन सकेगा वे बढ़- चढ़कर भाग लेंगे, साथ ही दूर -दराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें हर संभव दूर करने की आश्वासन दिया, मंदीर कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने मंदीर में होनेवाला खर्च के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया, एवं लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की आग्रह भी किया, इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पप्पू यादव ने आज बीजेपी का दामन थामा,जिसे श्री चंद्रवंशी ने पप्पू यादव को माला पहनाकर बीजेपी में शामिल किया, इस मौके पर भाजपा के महामंत्री सुदामा चौधरी, सुरेंद्र यादव, उदय रजवार ,मुद्रीका चंद्रवंशी, सतनारायण रजवार ,उदय ठाकुर, राम आशीष प्रजापति, ईश्वर यादव ,पप्पू यादव, नागेंद्र कुमार यादव ,सत्येंद्र ठाकुर जयराम ठाकुर ,संजय रजवार ,बैजनाथ ठाकुर सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।