गढ़वा :
इंडियन रोटी बैंक की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत 1100 जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने नव वर्ष के अवसर पर गढ़वा रेलवे स्टेशन, कर्बला मैदान, रंका मोड और ग्रामीण इलाकों में 200 कंबल का वितरण किया।
इस मौके पर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश महिला कोऑर्डिनेटर अंजली गुप्ता ने कहा कि गरीबों की सुधि लेने की प्रक्रिया पहले भी हमारी टीम कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने में काफी पुण्य मिलती है। रोटी बैंक द्वारा हमेशा गरीब व जरूरतमंदों का सेवा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन रोटी बैंक द्वारा लगातार जरूरतमंदों के बीच रोटी का वितरण किया जाएगा।
ताकि गरीबों को खाने में दिक्कत ना हो इसी को देखते हुए इंडियन रोटी बैंक के सभी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के पहले दिन से रोटी बैंक के पदाधिकारी गरीबों की सेवा में सड़क पर उतर गए हैं। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को कंबल दिया जाएगा इसके लिए सूची तैयार किया जा रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने कहा कि टीम की ओर से लगभग 1100 जरूरतमंद को बीच कंबल का वितरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों ठंड बढ़ गई है ऐसे में फुटपाथ पर गुजारा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होता है। इसी को देखते हुए कंबल का वितरण किया जाएगा । संरक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है जो लोग ऐसा करते हैं।
वह इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उनके जीवन का सच्चा अर्थ गरीब और जरूरतमंदों को मदद करना ही है। मौके पर विवेक गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, आलम आरा, उषा देवी, विद्या ठाकुर इमरान अख्तर, सोनू कुमार, प्रिया गुप्ता, कमलेश मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।