मेराल :
सेवा ही लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को मेराल थाना के मुंशी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा बंका भंडार गांव के भुइया टोली में बच्चों के बीच खेल कूद तथा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
गौरतलब हो कि शैलेंद्र सिंह हमेशा गरीब परिवार के बच्चों या विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच जाकर खेलकूद तथा पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराते रहते हैं। इतना ही नहीं पुलिस या सैन्य सेवा की तैयारी करने वाले युवकों को निशुल्क प्रशिक्षण भी देते रहते हैं। सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बंका भंडार गांव के भुइया टोली में जाकर बच्चों के बीच कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, कॉपी पेंसिल कट्टर रब्बर कॉफी तिलकुट तथा खेल सामग्री का वितरण किया।
शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करा कर मुझे काफी प्रसन्नता होती है।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।