गढ़वा :
गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दसवें दिन ए आर डी पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचम्पा को एक रन से हराकर पहली बार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में ए आर डी पब्लिक स्कूल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आदित्य के 31 और गुलाम के 23 रनों के सहयोग से छह विकेट खोकर 103 रन बनाए ज्ञान निकेतन बेल चंपा की ओर से हेमंत कुमार ने दो विकेट झटके। जबाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचांपा की टीम ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना पाए टीम की ओर से इरशाद ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।
ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचपा को अंतिम छह गेंद पर सात रन की आवश्यकता थी वही वही ए आर डी पब्लिक स्कूल को एक विकेट की आवश्यकता थी अंतिम गेंद पर ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचांपा को दो रन की आवश्यकता थी अंतिम गेंद पर ए आर डी के खिलाड़ियों ने बेहतर फील्डिंग करते हुए आखिरी विकेट को रन आउट कर एक रन से मैं जीत कर प्रतियोगिता में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में जवाहर नवोदय विद्यालय का मुकाबला ए आर डी पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ए आर डी पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पूर्व खिलाड़ी सियाराम शरण वर्मा, सचिता धर दुबे, पर्यवेक्षक प्रल्हाद मेहता, प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, प्रवीण मिश्रा मनीष पाठक सुमित मिश्रा नवनीत दुबे आलोक कुमार गुप्ता सूर्य प्रकाश अर्णव आनंद निपुण, राजीव रंजन सिंहा, पंकज सोनी उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका सुमित मिश्रा, मनीष पाठक, शुभम, मनीष उपाध्याय ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में विशाल कुमार और कमेंटेटर की भूमिका प्रभात तिवारी ने निभाई।