whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270895
Loading...


जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एनटीसीए सेमीफाइनल में किया प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-22, 07:05 PM visibility 828
Share



 जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एनटीसीए सेमीफाइनल  में किया प्रवेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं 21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नो वे दिन खेले गए दो अलग-अलग क्वार्टर फाइनल मैचों में जवाहर नवोदय विद्यालय ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को 60 रनों से हराकर दो वर्षों बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया वही एनटीसीए की टीम ने रोमांचक मुकाबले में संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला को हराकर 19 वर्षों बाद दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता से पूर्व गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी सह प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी, सचिता धर दुबे और मुजीबूदीन खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर जवाहर नवोदय विद्यालय को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल के 48 और रोशन पाल के 29 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 107 रन बनाएं। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की ओर से आकाश में शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक के साथ 4 विकेट प्राप्त किया। 2020 के विजेता टीम साउथ प्वाइंट की टीम को अपने खिताब की रक्षा के लिए 108 रनों की आवश्यकता थी परंतु जवाहर नवोदय विद्यालय के गेंदबाज के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 47 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से आशिक ही सिर्फ दहाई अंक 19 रन बनाएं इसके साथ ही साउथ प्वाइंट की टीम अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सके और उसे प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
जवाहर नवोदय की टीम ने साउथ पॉइंट को हराकर दो वर्षों बाद फिर से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विद्यालय की ओर से ऋषभ ने तीन विकेट प्राप्त किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की टीम ने टॉस जीतकर एनटीसीए की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया एनटीसीए की टीम ने नीतीश के 38 , दस्तगीर के 18, और चंदन के 15 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया। संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की ओर से हैदर ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला के बल्लेबाज चंदन के घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में नो विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई।
रोमांचक मुकाबले में एनटीसीए की टीम ने संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल को 6 रनों से हराकर 19 वर्षों बाद दूसरी बार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एनटीसीए की ओर से चंदन ने छह विकेट प्राप्त किया इससे पूर्व 2003 में एनटीसीए की टीम सेमीफाइनल खेली थी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय के विशाल को और एनटीसीए के चंदन को दिया गया। इस मौके पर गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी और प्रतियोगिता के उपाध्याय विनोद कमलापुरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा जिले मे लगातार 21 वर्षों तक यह प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है यह लगातार चलने वाला सबसे बड़ा प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भारत के पूर्व खिलाड़ी अजीत वाडेकर के नाम से 12 सालों तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था जो सबसे बड़ा प्रतियोगिता था उस प्रतियोगिता को भी अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में काफी पीछे छोड़ दिया है।
इन्होंने एक महीने तक चलने वाले हैं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी और खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। मुजीब उद्दीन खान ने कहां की खेल आपके जीवन में अनुशासन, सामूहिक नेतृत्व प्रदान करता है। अंपायर की भूमिका सुमित मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मनीष उपाध्याय, सौरभ ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका विशाल कुमार ने निभाया।उद्घोषक की भूमिका मनोज तिवारी, प्रभात कुमार प्रिंस खान ने निभाया। इस मौके पर प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, प्रवीण मिश्रा आशुतोष रंजन ,दीपक, विकास, आलोक गुप्ता, अमित उपाध्याय, रोहन तिवारी ,सिकंदर प्रजापति,मनीष पाठक ,सूर्य प्रकाश, प्रभात तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play