बंशीधर नगर :
अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में शनिवार को जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत ने दिव्यांग जनों के साथ बैठक किया। इसमें नीतीश कुमार निशांत ने 50 दिव्यांग व दो बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया।
नीतीश कुमार निशांत ने सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दिव्यांगों को देते हुए उसका समुचित लाभ उठाने का अनुरोध किया। साथ ही दिव्यांगों का विकास कैसे हो इस संबंध में टिप्स दिया। अनुमंडलीय अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने दिव्यांगों को इस कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए जाने पर जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी का आभार प्रकट किया। कहा कि हमारी मांग पर जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी हमारे बीच उपस्थित हुए और दिव्यांग जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
दिव्यांगों के कल्याणार्थ सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। मौके पर सुदामा प्रसाद, जय प्रसाद, उमेश पासवान, विजय राम, वकील बैठा, लाला राम, संजू देवी, इंद्रावती देवी, माया कुमारी, रेशम कुमारी, नौशीन खातून, रमेश राम, विष्णु कुमार, ललित साह, उज्जवल कुमार, कृष्णा दास, चिंटू लाल सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित थे।