whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269427
Loading...


केतार प्रखंड के छाताकुण्ड गांव में तेंदुए के हमले में एक नीलगाय कि मौत

location_on केतार access_time 31-Dec-22, 04:11 PM visibility 655
Share



केतार प्रखंड के छाताकुण्ड गांव में तेंदुए के हमले में एक नीलगाय कि मौत


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : केतार प्रखंड के छाताकुण्ड गांव में तेंदुए के हमले में एक नीलगाय कि मौत हो गई है. इस बार तेंदुए ने नगर उंटारी अनुमंडल के केतार थाना क्षेत्र के छाताकुण्ड में एक नीलगाय को अपना निवाला बना रहा था लेकिन असफल रहा। जिससे नीलगाय छाताकुण्ड गावं में आकर अपना दम तोड़ दी. इन घटनाओं से जंगलवर्ती इलाकों के लोग भारी दहशत में हैं। छाताकुंड में हुई घटना के बारे में बताया गया कि छाताकुण्ड गांव के शिरीडिह टोला निवासी रामअवध प्रजापति के घर के सामने बीती रात्रि अचानक जोर-जोर से शोर होने लगा. इसी दौरान तेंदुए ने अचानक एक नीलगाय पर हमला किया था इसकी पुष्टि स्थानीय ग्रामीण ने मृत नीलगाय की गर्दन पर निशान देखकर कि है क्योंकि पास पडोस के घर और गांव के लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकले | कुछ देर बाद तेंदुआ ने जंगल की ओर भाग गया. तेंदुआ निलगाय को छोड़कर तो भाग गया पर उसकी बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसने तत्काल दम तोड़ दिया।
*तेंदुआ के आतंक से लोगों में दहशत की माहौल* गौरतलब है कि घटना आज केतार थाना क्षेत्र के छाताकुण्ड गांव की है जहाँ एक नीलगाय को तेंदुए ने बीती रात हमला किया था लेकिन जान बचाते हुए निलगाय ने छाताकुण्ड गावं मे घुसा था लेकिन गहरी हमला करने की वजह से उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना मुखिया मुन्नी देवी को दी गई उक्त स्थल पर पहुंचते ही मुन्नी देवी ने इसकी सूचना केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को को दी | जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए अपने दल बल के साथ स्थल पर पहुंच जायजा लिया जिसमे उक्त स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और जनता से अपील की कहा की आम लोगों को भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी. खासकर महिलाएं घर से बाहर समूह में निकलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें. सुबह और शाम तेंदुआ के चरम गतिविधि का समय होता है. इसलिए इस वक्त घर से बाहर कम से कम चार-पांच व्यस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें. वन क्षेत्रों में किसी जंगली जानवर के दिखने पर उसका पीछा न करें या उसके पास जाने की कोशिश न करें. मवेशियों को जंगल या फसल के खेतों के पास चारागाह में ले जाने के समय कम-से-कम चार-पांच व्यस्क व्यक्तियों के समूह में जाएं. मवेशियों के गले में घंटी या अन्य ध्वनि उत्पन्न करने वाले अन्य उपकरण का प्रयोग करें. वन क्षेत्रों या झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर न निकलें. अपने घरों के आसपास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योंकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है, जो बदले में तेंदुए की आवाजाही की संभावना बनाता है. घरों के पास की झाड़ी साफ रखें एवं घर के बाहर एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें. नशे की हालत में घर से बाहर नहीं निकले।
*क्या कहते है वन के अधिकारी* इस घटना से आस-पास के लोगों में भय का माहौल बन गया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने घटना की सूचना वन विभाग पदाधिकारी को दी है लोग तेंदुए के आतंक से निजात के लिए वन विभाग एवं प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. वन विभाग की टीम गांव में पहुच मामले की जाचं कर रही हैं. वन रक्षक निशान्त कुमार ने बताया की घटना की फोटो, वीडियो के साथ सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है पुष्टि होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play