खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में आयेजित 20सूत्री कार्यन्वयन समिति के बैठक में 17 विभाग के अनुपस्थित पदाधिकारी को खरौंधी बीडीओ ने पत्र निर्गत कर सभी से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग क्या है।
विडिओ ने पत्र में उल्लेख किया है कि 20सूत्री कार्यन्वयन समिति की बैठक 30 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिसकी सूचना समय से आप सभी को दिया गया था,लेकिन आप लोगों के द्वारा बिसूत्री कार्यन्वयन समिति के बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिससे आपके विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी साथ ही बिना सूचना के आप सभी लोग बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। आप सभी लोग तीन दिनों के अंदर अपना अपना स्पष्टीकरण प्रखंड कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें अन्यथा बाध्य होकर उच्च पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित की जायेगी।
जिन 17 लोगो से स्पष्टीकरण की मांग की है उसमें थाना प्रभारी खरौंधी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी,सहायक अभियंता विधुत विभाग,प्रभारी कल्याल पदाधिकारी खरौंधी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,बीपीएम जेएसएलपीएस,शाखा प्रबंधक JRGB,शाखा प्रबंधक PNB,शाखा डाकपाल खरौंधी,प्रभारी पदाधिकारी दूरभाष केंद्र,कनीय अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग,सहायक अभियन्ता खरौंधी,वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,समन्यवयक प्रधानमंत्री आवास खरौंधी का नाम सम्लित है।