whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265169
Loading...


हार्ड न्यूज़

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-22, 09:29 PM visibility 685
Share



हार्ड न्यूज़


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चंद्रिका अस्पताल सील अवैध तरीके से अस्पताल संचालन के आरोप में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने गढ़वा शहर के कचहरी रोड में संचालित चंद्रिका हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को शुक्रवार को सील कर दिया। उक्त अस्पताल में मरीजों ने नर्स द्वारा सिजेरियन किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उक्त निजी अस्पताल के संचालक अयूब अंसारी, कर्मी मुन्ना सिद्दीकी, रींका कुमारी, अल्का कुमारी व पार्वती कुमारी को हिरासत में लेकर गढ़वा थाना ले जाया गया है। -क्या है मामला - बताया जा रहा है कि डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव की एक महिला का चंद्रिका हास्पिटल में एक माह पहले बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था। महिला को आपरेशन में किसी तरह की त्रुटि के कारण मवाद आने लगा तो उसे फिर से चंद्रिका हास्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जाने लगा।
लेकिन अस्पताल संचालक द्वारा उसके इलाज के नाम पर महिला मरीज के स्वजनों से पैसे की मांग की जा रही थी। जबकि मरीज के स्वजन इस बात को लेकर पैसे देने से इंकार कर रहे थे कि आपरेशन में गड़बड़ी के कारण ही परेशानी हुई है, फिर पैसे क्यों देंगे। इसे लेकर शुक्रवार को मरीज के स्वजनों ने प्रशासन को इसकी शिकायत कर दी। इसके पश्चात गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम व सिविल सर्जन डा.अनिल कुमार के नेतृत्व में चंद्रिका हास्पिटल में छापेमारी की गई। लेकिन तब तक अस्पताल संचालक द्वारा उक्त महिला को वहां से हटा दिया गया था। बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए रंाची भेजा गया है। जबकि छापेमारी दल ने चंद्रिका हास्पिटल में गहन जांच की। इस दौरान वहां कुछ देर पहले ही सिजेरियन कर प्रसव कराए जाने का एक मामला सामने आ गया।
लेकिन संचालक द्वारा विशेष चिकित्सकों सर्जन,एनेस्थेटिस्ट आदि के बारे में संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। जबकि उक्त अस्पताल में मौके पर कोई चिकित्सक भी नहीं था। इस संबंध अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने बताया कि शिकायत के आलोक में हुई छापेमारी में अस्पताल में अनियमितता पाई गई है। अस्पताल को सील कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। चंद्रिका हास्पिटल में छापामारी के बाद वहां इलाजरत सभी मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें बिशुनपुरा गांव निवासी राजेश कुमार चंद्रवंशी की पत्नी रितु देवी, डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी पप्पू प्रजापति की पत्नी मनी देवी, कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी आनंद कुमार की पत्नी चंपा देवी, श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंबा गांव निवासी जुबेर आलम की पत्नी शबनम खातून, कोलझिंकी गांव निवासी बच्चन कुमार की पत्नी माया देवी, मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी इमरान अंसारी की पत्नी तबस्सुम खातून व रमुना गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी अंजू कुमारी शामिल हैं।
इस्लाम धर्म कबूल कर किया निकाह प्यार में पागल गढ़वा थाने के दुबे मरहटिया गांव निवासी रितेश चौधरी पिता स्व बुधन चौधरी ने इस्लाम धर्म कबूल कर अरमान बना और श्री बंशीधर नगर के बरडीहा गांव निवासी रुकसाना खातून पिता मजमुद्दिन अंसारी से निकाह कर लिया। जानकारी के अनुसार रितेश बरडीहा गांव निवासी अपने नाना यदुनाथ चौधरी के घर रहता था यही मजमुद्दीन अंसारी की बेटी रुखसाना से रितेश का प्यार हो गया। 3 वर्ष पूर्व दोनों घर से भाग गए। बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व दोनों बरडीहा गांव आए‌। यहां रितेश ने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। सनातन धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। धर्म परिवर्तन के प्रमाण स्वरूप गांव वालों को डाल्टेनगंज स्थित नोटरी पब्लिक में किए गए एफिडेविट भी दिखाया।
एफिडेविट में रितेश ने कहा है कि बगैर किसी जोर-जबर्दस्ती व प्रलोभन का उसने इस्लाम धर्म अपनाया है। इस्लाम धर्म के सभी कायदे कानून मानेगा‌। चर्चा के अनुसार रितेश और रुकसाना ने रेहला में निकाह किया है। निकाह लड़की के संबंधियों ने संपन्न कराया है। इस संबंध में मजमुद्दीन अंसारी ने कहा कि दो-तीन दिन पूर्व दोनों घर आए थे। रितेश किस जाति धर्म का है मालूम नहीं है। धर्म परिवर्तन की बात भी नहीं जानते हैं‌। मेरी बेटी रुखसाना 4 वर्ष पूर्व घर से फरार हो गई थी। निकाह के संबंध में मुझे कुछ पता नहीं है। मझिआंव:- समाजसेवी की मां का निधन समाजसेवी मां की हुई निधन :अंतिम संस्कार में लोगों की उमड़ी भीड़: नगर पंचायत क्षेत्र के उचरी गांव निवासी सह समाजसेवी देवेंद्र नाथ पांडेय की मां रेशम कुअंर 86वषॅ की मृत्यु शुक्रवार के अहले सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक से हो गई।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार बताया गया कि वे 2 माह पूर्व उनका तबीयत खराब था जो रांची के सेंटीबीटा निजी अस्पताल में ईलाज किया गया था ,इसके बाद में अपने गांव ऊचरी रह रही थीं, तथा लकवा रोग की भी शिकायत थी, जिन का अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी तट पर शुक्रवार को किया गया, जिन्हें बड़े पुत्र उमाकांत पांडेय ने मुखाग्नि दिया। इस मौके पर अंतिम संस्कार यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, देवेंद्र नाथ पांडेय उर्फ बचा पांडेय, परमानंद पांडेय,मेदनी सिंह ,सत्येंद्र पांडेय, अनुज पांडेय, चिंटु दुबे, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ट्रैक्टर जप्त मझिआंव:-सीओ ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा: हुई प्राथमिकी दर्ज: अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा अवैध रूप से उत्खनन कर बालू परिवहन करते हुए तलशबरिया गांव से शुक्रवार को व अहले सुबह लगभग 4:00 बजे पकड़ कर थाना को सौंप दिया था, जिसमें अंचल पदाधिकारी के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज सीओं के द्वारा अवैध उत्खनन के तहत दर्ज कराई गई है ,जिसमें केस कांड संख्या 152 /22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लगातार छापामारी से अवैध रूप से बालू उत्खनन करने वाले बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। ठंड से मौत मझिआंव:-ठंड से सब्जी विक्रेता की हुई मृत्यु: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित गहीड़ी गांव निवासी मुद्रीका मेहता उम्र लगभग 65 वर्ष की मृत्यु शुक्रवार को सुबह लगभग 10:00 हो गई। वे प्रतिदिन की भांति आज भी मझिआंव सब्जी बाजार में सब्जी बेचने आए थे,ईसि दौरान अचानक उनका तबीयत खराब होने लगा, जिन्हें निजी क्लीनिक में ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई, जिनका अंतिम संस्कार गहीड़ी कोयल नदी श्मशान घाट पर कर दी गई ,उनका पुत्र उपेंद्र मेहता ने मुखाग्नि दी ,वे काफी मिलनसार एवं मृदुभाषी थे ,उनकी अचानक मृत्यु से मेहता परिवार, एवं व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर बलराम मेहता, जय प्रकाश मेहता, उमेश मेहता, सतनारायण मेहता ,रामप्रकाश साव , ककु जायसवाल, श्रीराम मेहता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play