गढ़वा :
गढ़वा गोबिंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 21 में गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आठवें दिन खेले गए दो अलग-अलग मैच में एनटीसीए ने ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को छह विकेट से जबकि दूसरे मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम ने शांति निकेतन स्कूल तिलदाग को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में प्रियांशु के नाबाद 40 रन की बदोलत छह विकेट खोकर 102 रन बनाए । एनटीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दस्तगीर ने एक विकेट प्राप्त किया। जबाबी पारी खेलने उतरी एनटीसीए की टीम नीतीश के नवाब 34 और अखिलेश के 24 रन के सहयोग से चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली ।
ज्ञान निकेतन की ओर से प्रियांशु ने एक विकेट प्राप्त किया । दूसरे मैच में शांतिनिकेतन स्कूल तिल दाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम पासवान के 26 और अंकित के 18 रन के सहयोग से सात विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 129 रन बनाए बीएनटी संत मैरी की ओर से अनुराग ने दो विकेट प्राप्त किया जबाबी पारी खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने 11वें ओवर में अभिनव और अजीत के 35 रन के सहयोग से ही छह विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया शांतिनिकेतन की ओर से श्याम कुमार पासवान ने चार विकेट प्राप्त किया ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के प्रतियोगिता के उपाध्याय अशोक कुमार दुबे और धनंजय कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिनव यादव और नीतीश कुमार मेहता को प्रदान किया ।
अंपायर की भूमिका मनीष पाठक असलम खान, मनीष उपाध्याय और सौरभ शुभम विशाल कुमार ने निभाया । मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी, प्रिंस खान, प्रभात कुमार ने निभाया ।इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सचिता धर दुबे, प्रवीण मिश्रा, सुमित मिश्रा सह सचिव प्रिंस सोनी, आशुतोष रंजन, विकाश कुमार,दीपक, प्रभात तिवारी ,आलोक गुप्ता, प्रिंस खान, सूर्या गुप्ता मनीष ,अमित उपाध्याय ,साहिल खान ,रोहन तिवारी, सिकंदर प्रजापति ,सूर्य प्रकाश, हेमंत राज अश्विनी चौबे मनीष पाठक प्रभात तिवारी दुबे उपस्थित थे।