बंशीधर नगर :
प्रखण्ड के भोजपुर ग्राम स्थित शिवाजी मैदान में शुक्रवार को नव युवक क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 मैच का उदघाटन झामुमो युवा नेता सह युवा सेना प्रमुख दीपक प्रताप देव,मुखिया ओमप्रकाश उरांव,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर किया.
इस अवसर पर झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं.उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. इससे आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है. खेल को अगर खिलाड़ी ढंग से खेलें तो काफी आगे जा सकते हैं. मुखिया ओमप्रकाश उरांव ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से भाईचारे के साथ खेलने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर भाई चारे के साथ खेलना चाहिए.
:---पहला मैच चितविश्राम बनाम रमना के बीच खेला गया. जिसमें रमना कि टीम ने 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाया वहीं जवाबी पारी में चितविश्राम टीम ने 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. 12 रनों से रमना की टीम मैच जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.कमिटी के सदस्यों ने बताया कि
विजेता को 11000 रुपये उपविजेता 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.मौके पर बीडीसी पुष्पा देवी,झामुमो नेत्री उषा देवी,सरंक्षक बिनोद पासवान कमिटी के अध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव विकास कुमार,उपाध्यक्ष सोनु उरांव,कोषाध्यक्ष विकास उरांव, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका रत्नेश चौबे व सोनु कुमार ने निभाया वहीं कमेंट्री नेसार अंसारी व स्कोरिंग राज दुबे ने की.