whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261400
Loading...


चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों ने नि:क्षय मित्र बन कर एक सौ टीवी प्रभावित मरीजों को लिया गोद ,

location_on मेराल access_time 30-Dec-22, 05:45 PM visibility 653
Share



चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों ने नि:क्षय मित्र बन कर एक सौ टीवी प्रभावित मरीजों को लिया गोद ,


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को मेराल सीएचसी के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों ने नि :क्षय मित्र बन कर एक सौ टीवी प्रभावित मरीजों को गोद लिया। टीवी के मरीजों को गोद लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह पूर्व सीएस तथा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे। मेराल तथा डंडई प्रखंड के विभिन्न गांव से आए टीवी मरीजों को सिविल सर्जन द्वारा बीमारी से बचाव तथा सरकार द्वारा इसके लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।सिविल सर्जन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2025 तक पूरे देश को टीवी से मुक्ति दिलाना है,और यह अभियान तभी सफल हो पाएगा जब आप जैसे टी बी से प्रभावित लोग इसमें सहयोग करेंगे।
उन्होंने मेराल सीएचसी के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीवी प्रभावित मरीजों को गोद लेने के लिए प्रशंसा की तथा अन्य सक्षम लोगों से भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। सिविल सर्जन ने बताया कि गोद लिए गए लोगों को सरकार से मिल रही सहायता के साथ-साथ निक्षय मित्रों द्वारा चना मूंगफली गुड़ आलू सरसों तेल आदि दिया जा रहा है ताकि शरीर का प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और बीमारी से शीघ्र मुक्ति मिल सके ।जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए टीवी प्रभावितों का इलाज के साथ-साथ उनके परिवार के लोग खासकर बच्चे संक्रमित ना हो इसके लिए भी कार्यक्रम तैयार किया गया है।
परिवार के अन्य व्यक्तियों में संक्रमण न फैले इसके लिए उन्हें भी दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में टीबी प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 1065 है जिनके लिए विशेष अभियान चलाया गया है। गौरतलब हो कि मेराल, बाना, फुलवार, चामा, डंडई ओखर गाडा इत्यादि गांव में टीवी प्रभावितों की कुल संख्या 137 है जिन्हें निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिया गया । सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह तथा डॉ कमलेश कुमार ने कहा कि गढ़वा जिले में मेराल सीएचसी टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे आगे है। यक्ष्मा प्रभावित मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों में डॉ वीरेंद्र कुमार डॉक्टर अनिल शाह डॉ राकेश रंजन गुप्ता डॉक्टर कुमुद रंजन डॉक्टर शशांक , लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार एवं रवि रंजन कुमार नेत्र सहायक सुशील कुमार प्रखंड लेखा प्रबंधक दीपेश तिवारी ,बी पी एम चंचल कुमार डाटा प्रबंधक दिलीप कुमार एसटीएस सुनील कुमार पांडे इत्यादि शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play