गढ़वा :
भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की मृत्यु के उपरांत श्रद्धांजलि सह शोक सभा कार्यक्रम किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि के बाद दो मिनट मौन रहकर शोक सभा किया गया। हीराबेन का उम्र एक सौ वर्ष पुरा हो चुका था। हीराबेन अहमदाबाद के युएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली है 2016 में जब नोट बंदी हुआ था उस समय भी हीराबेन खुद लाईन में लगकर पैसा निकासी की थी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा एक परिवार है नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है नरेंद्र मोदी जैसा उनका बेटा आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं देश मां हीराबेन का सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा बेटा जिस मां ने देश को समर्पित कर दिया। उनका हृदय निश्चित रूप से ममता के सागर से सराबोर रहा होगा। जिस मां ने बेटा को देश के लिए समर्पित कर दिया उनका हृदय कितना विशाल होगा।
भाजपा नेता जवाहर पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन एक संघर्षशील महिला रही थी उन्होंने संघर्ष के दम पर नरेंद्र मोदी जैसे बेटा को सही संस्कार दिया जिसका लाभ देश सहित पुरे विश्व को मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना पुरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिन रात देश के लिए काम कर रहे हैं ऐसी मां हीराबेन भारत के लिए सदैव पुज्य रहेगी जिसने नरेन्द्र मोदी जैसा बेटा देश को समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विजय केशरी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे मनीष गुप्ता अविनाश पासवान पुष्प रंजन विकास तिवारी रामशीष तिवारी सुप्रीत केसरी ओमप्रकाश पासवान नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय शिवनारायण चंद्रा बृजेन्द्र पाठक अजीत तिवारी प्रवीण जायसवाल यशवंत मिश्रा उदय उपाध्याय विनय चंद्रवंशी बंधु राम संजय जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।