गढ़वा :
गढ़वा पुलिस ने गुरुवार को गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला स्थित डांडू नदी पुल के पास से 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी कृष्णा चंद्रवंशी का पुत्र विजय चंद्रवंशी बताया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि विजय चंद्रवंशी एक मोटरसाइकिल पर 40 लीटर महुआ का शराब लेकर एक सहयोगी के साथ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया इस क्रम में गांव के ही विजय चंद्रवंशी का सहयोगी मनोज गुप्ता का पुत्र सुबोध गुप्ता वहां से फरार हो गया पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।