रमकंडा : रमकंडा पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रामकृष्ण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी अनिल गुप्ता काफी दिनों से जालसाजी के मामले में फरार चल रहा था। रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इस छापेमारी अभियान में सब स्पेक्टर संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।